Ishaan Khatter को हाथ लगी हॉलीवुड सीरीज, निकोल किडमैन के साथ आएंगे नजर

मुंबई : ईशान खट्टर हॉलीवुड में कदम बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ईशान बहुत जल्द हॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस निकोल किडमैन के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। नेटफ्लिक्स की सीरीज The Perfect Couple में ईशान और निकोल के अलावा कई हॉलीवुड स्टार और हैं। इस खुशखबरी को खुद ईशान खट्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- नई शुरुआत।

हाल ही में ‘फोन भूत’ में नजर आ चुके ईशान खट्टर अब हॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए रेडी हैं। ईशान के हाथ एक धांसू प्रॉजेक्ट लगा है जिसमें Nicole Kidman, Liev Schreiber और Dakota Fanning हैं। हॉलीवुड की सीरीज ‘द परफेक्ट कपल’ में ईशान को कास्ट किए जाने की खबर उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर बताई है। ईशान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर जो अनाउंसमेंट शेयर किया है उसमें एक पोस्टर है, जिसमें सभी एक्टर्स और उनके किरदार के बारे में बताया गया है। इस पोस्टर में Billy Howle के किरदार (बेन्जी) के बेस्ट फ्रेंड की भूमिका में हैं ईशान खट्टर।

भाभी मीरा कपूर ने दी देवर को बधाई

ईशान की इस खुशखबरी से इंडस्ट्री में उनके दोस्त और फैन्स भी बेहद खुश हैं। शाहिद कपूर की वाइफ यानी ईशान की भाभी मीरा कपूर ने लिखा है- आगे बढ़ो और ऊपर उठो। एक ने कहा- बहुत-बहुत बधाई हो भाई।’फोन भूत’ के को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा- क्या बात है। ईशान के इस पोस्ट पर लोगों ने उन्हें जमकर बधाइयां दी हैं।

दूल्हे के सबसे अच्छे दोस्त बनेंगे ईशान

बता दें कि नेटफ्लिक्स पर आनेवाला ये शो 6 एपिसोड का है। इस सीरीज में ईशान दिवाल की भूमिका निभाएंगे जो दूल्हे का सबसे अच्छा दोस्त है। इस हॉलीवुड सीरीज में ईशान और बिली हॉवेल के अलावा निकोल किडमैन, मेघन फही, इसाबेल अदजानी और डकोटा फैनिंग जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds