लॉगिन

व्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी, अब ईओडब्लू-एसीबी करेगी जांच

Chhattisgarh September 9, 2025 रिपोर्टर: shailesh
व्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी, अब ईओडब्लू-एसीबी करेगी जांच

व्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी, अब ईओडब्लू-एसीबी करेगी जांच

रायपुर : छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की जांच अब एसीबी-ईओडब्लू करेगी. राज्य सरकार जल्द ही इस बाबत आदेश जारी करेगी.

कुछ दिनों पहले स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने हाल ही में विभाग की समीक्षा बैठक में शिकायतों की जांच पुलिस को सौंपने की आवश्यकता जताई थी. इसी के बाद पूरे मामले को एसीबी-ईओडब्लू को सौंपी जाएगी.

व्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती में हुई गड़बड़ी

व्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थी. पीएम श्री स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती आउटसोर्सिंग से की गई थी. वहीं आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा गड़बड़ी करने की आशंका जताई गई. जिसके बाद ये जांच की जा रही है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds