4 सूत्रीय मांग को लेकर अनियमित कर्मचारी आज करेंगे विरोध प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा के आव्हान पर प्रदेशभर के विभिन्न विभागों में कार्य करने वाले संविदा, दैनिक वेतनभोगी, कलेक्टर दर पर कार्यरत कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना देंगे। अनियमित कर्मचारियों का बइठका रविवार को प्रात: 11 बजे बूढ़ापारा के धरनास्थल पर शुरू होगा। प्रांतीय संयोजक गाेपाल प्रसाद साहू ने बताया, अनियमित कर्मचारियों के बइठका में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह को आमंत्रित किया गया है।

प्रदेशभर से 48 विभागों के 52 अनियमित कर्मचारी संगठन एवं 81 कार्यालय में कार्यरत 3 लाख 32 हजार अनियमित कर्मचारी 4 सूत्रीय मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बूढ़ापारा के धरनास्थल पर एकजुट कर्मचारियों का बइठका होगा। इसमें लामंबद अनियमित कर्मचारी प्रदेश सरकार से चुनावी घोषणापत्र में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण के किए गए वादे को पूरा करने आवाज बुलंद करते नजर आएंगे।

ये हैं प्रमुख मांग

अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण करने की मांग।

निकाले गए अनियमित कर्मचारियों की वापस सेवा बहाली हो।

अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालिक कर्मचारी घोषित किया जाए।

आउट सोर्सिंग ठेका प्रथा बंद किया जावे।

Back to top button