आईपीएस अधिकारी मनोज यादव होंगे रेलवे सुरक्षा बल के प्रमुख, 31 जुलाई को संजय चंदर हो रहे सेनानिवृतत्त

नई दिल्ली :  वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज यादव को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में दी गई है।

हरियाणा कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी यादव, संजय चंदर का स्थान लेंगे जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इसमें कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 31 जुलाई, 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति तक, RPF के महानिदेशक के पद पर यादव की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

एक अन्य आदेश के अनुसार, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में विशेष निदेशक शफी अहसान रिजवी को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

ACC ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में संयुक्त निदेशक के रूप में राजेश प्रधान की पद ग्रहण की तारीख से 30 जनवरी, 2027 के उनके अनुमोदित प्रतिनियुक्ति कार्यकाल तक प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।महाराष्ट्र कैडर के 2003 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी प्रधान वर्तमान में CBI में उप महानिरीक्षक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds