लॉगिन

IPL 2024: हार्दिक पंड्या से दो-दो हाथ करने के मूड में रोहित शर्मा, यूं ही नहीं छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस, समझिए इशारा

Sports May 11, 2024 रिपोर्टर: shailesh
IPL 2024: हार्दिक पंड्या से दो-दो हाथ करने के मूड में रोहित शर्मा, यूं ही नहीं छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस, समझिए इशारा

IPL 2024: हार्दिक पंड्या से दो-दो हाथ करने के मूड में रोहित शर्मा, यूं ही नहीं छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस, समझिए इशारा

नई दिल्ली : मैदान पर डटे रहो। जब तक आखिरी गेंद न निकल जाए तब तक लड़ते रहो। जिसने हथियार डाला, उसकी कहानी खत्म… इसे ही तो कहते हैं ट्रू स्पोर्ट्समैनशिप का असली फंडा, फाइटर या मैच विनर। कुछ ऐसे ही मूड में दिख रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान या मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा। हार्दिक पंड्या को भले ही कप्तानी मिल गई है, लेकिन रोहित उनके लिए मुंबई इंडियंस इतनी आसानी से नहीं छोड़ने वाले हैं। वह लड़ेंगे अपने हक के लिए। वह लड़ेंगे अपनी विरासत के लिए। वह लड़ेंगे अपने घर के लिए, अपने मंदिर के लिए। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। कम से कम रोहित शर्मा और अभिषेक नायर के बीच बातचीत के वीडियो से तो यही लगता है।

KKR के वीडियो से चल पता, रोहित आसानी से नहीं छोड़ेंगे मैदान

दरअसल, मुंबई इंडियंस टीम कोलकाता नाइटराइडर्स से होने वाले मुकाबले के लिए कोलकाता पहुंची है। आज दोनों के बीच मैच होगा। इससे पहले दोनों टीमें ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही थीं। इस दौरान दो पुराने यार रोहित शर्मा और कोलकाता के कोच अभिषेक नायर मैदान पर मिले तो सुख-दुख पर खुलकर बात की। गलती से इस बातचीत का वीडियो कोलकाता नाइटराइडर्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट हो गया। वीडियो पोस्ट करते समय किसी ने शायद ध्यान नहीं कि उनके बीच क्या बातचीत हो रही है। अब परदे के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ गई है।

रोहित शर्मा की बातों का मतलब समझिए

वीडियो में रोहित शर्मा अपने पुराने यार से बात करते हुए यह कहते पाए गए कि वह मेरा घर है। मैं उसे नहीं छोड़ने वाला। बहुत कुछ बदल गया है। मेरा क्या है मेरा तो आखिरी है। इसे मौजूदा कॉन्टेस्ट यानी मुंबई इंडियंस के अंदर खाने में चल रहे कप्तानी विवाद और हालात से जोड़कर देखा जा रहा है। इसका सीधा मतलब अगर निकाला जाए तो रोहित शर्मा को लेकर लगाए जा रहे कयास शायद गलत साबित हों। वह मुंबई इंडियंस खुद छोड़ने के पक्ष में नहीं दिख रहे। हां, अगर आईपीएल 2025 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर रोहित शर्मा को फ्रेंचाइजी रिलीज करती है तो बात अलग है।

क्या हार्दिक पंड्या के लिए 3 खिलाड़ियों की बली देगी मुंबई?

दूसरी ओर, खबरें यह भी थीं कि रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव अपने कप्तान हार्दिक पंड्या से खुश नहीं हैं। इसे लेकर उनकी और टीम के सीनियर्स के बीच कोई मीटिंग भी हुई है। अगर इस बारे में थोड़ी भी सच्चाई है तो मुंबई इंडियंस के लिए मामला गंभीर दिख रहा है। मुंबई को अगर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाए रखना है तो इसके लिए कम से कम इन 3 खिलाड़ियों के सपोर्ट की जरूरत होगी। हां, अगर मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट हार्दिक पंड्या के बदले इन तीनों की बली देता है तो बात अलग है, लेकिन यह इतना आसान होगा नहीं। ये तीनों ही फिलहाल टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds