CG : अंतर्राज्यीय तस्कर 3 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार, इसे शहर के बड़े क्लब और होटल में खपाता था आरोपी

रायपुर। राजधानी रायपुर में बांग्लादेश से लाई अफीम पकड़ाई है। आरोपी इसे शहर के बड़े होटलों और क्लब में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 3 किलो अफीम जब्त कर लिया है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुंदर सिंह पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश से अफीम लेकर आता था। उसके बाद इसे शहर के बड़े क्लब और होटल में खपाता था। पुलिस ने रेड कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 3 किलो अफीम और करीब साढ़े 3 लाख कैश भी जब्त किया गया है।

चेकिंग के दौरान पकड़ाया 6 लाख का गांजा 

वहीं सोमवार को नारायणपुर पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान दोपहर 2 बजे एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी सिलेरियो वाहन चेकपोस्ट पर पहुंची। जब पुलिस ने वाहन की डिग्गी चेक की तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि, लाई और चिप्स की बोरियों के बीच 30 पैकेट गांजा लेकर जा रहे थे, जिसकी कीमत 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

ओडिशा से नागपुर लेकर जा रहे थे 

पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि, वे ये सामान ओडिशा के मलकानगरी से महाराष्ट्र के नागपुर लेकर जा रहे थे। आरोपियों ने अपना नाम राहूल राधेश्याम जयसवाल, पिता राधेश्याम, निवासी नागपुर महाराष्ट्र, मोहन सिंह विश्वकर्मा, पिता छबिलाल, निवासी सिवनी जैतपुर कला मध्यप्रदेश और सचिन नरबद कारेमोरे, पिता नरबद कारेमोर, निवासी नागपुर महाराष्ट्र का होना बताया। पुलिस ने गांजा और वाहन जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds