लॉगिन

अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार : 1 क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh October 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार : 1 क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार : 1 क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के बसना थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बसना पुलिस ने मिलकर अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से कुल 1 क्विंटल 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस अवैध मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत 22 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिकअप वाहन में गुप्त चेंबर बनाकर गांजा छुपाकर ले जा रहे थे। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की सतर्कता और बसना पुलिस की लगातार निगरानी के कारण यह तस्करी असफल रही।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बिहार के कैमूर जिले के अर्रा निवासी अनिल कुमार पासवान (उम्र 31 वर्ष) पुत्र सीमरत पासवान और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खानपुर निवासी अरुण सोलंकी (उम्र 33 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र सिंह सोलंकी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी के सक्रिय सदस्य हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की संयुक्त टीम अब मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और तस्करी के स्रोत, नेटवर्क तथा अन्य संभावित आरोपीयों की पहचान पर काम कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds