लॉगिन

शख्स ने तड़पते कोबरा को पहुंचाया अस्पताल, लगाए गए 7 टांके

Madhya Pradesh March 2, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
शख्स ने तड़पते कोबरा को पहुंचाया अस्पताल, लगाए गए 7 टांके

शख्स ने तड़पते कोबरा को पहुंचाया अस्पताल, लगाए गए 7 टांके

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बुधनी (Budhni) में एक सर्प मित्र (Snake friend) ने घायल कोबरा का रेस्क्यू किया। सांप सड़क पर दर्द से तड़प रहा था। जिसके बाद शख्स उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया और उसका इलाज करवाया। डॉक्टर ने 7 टांके लगाकर उसकी जान बचाई।

कचरे के ढेर में बैठा सांप हुआ चोटिल

दरअसल, यह मामला नर्मदा घाट पर नगर परिषद कर्मचारी सफाई कर रहे थे। इस दौरान कचरे के ढेर में बैठा कोबरा सांप चोटिल हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही सर्प प्रेमी अशोक पारे मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि सांप का खून बह रहा था, जिसे तत्काल रेस्क्यू किया गया और इसे लेकर तत्काल पशु चिकित्सालय पहुंच गए।

7 टांके लगाकर बचाई सांप की जान 

यहां डॉक्टरों की एक टीम ने सांप का प्राथमिक उपचार किया और लगभग 7 टांके लगाकर उसकी जान बचाई। हालांकि, अभी वह सर्प प्रेमी की निगरानी में है। जिसे स्वस्थ होने पर वापस जंगलों में छोड़ दिया जायेगा। जहरीले कोबरा की जान बचाने पर अशोक पारे की सभी ने तारीफ की।

PWD में अकाउंटेंट हैं सर्प मित्र

बता दें बुधनी के सर्प मित्र अशोक पारे पीडब्ल्यूडी कार्यालय में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें सांप पकड़ने का ऐसा जुनून है कि कहीं से भी सांप निकलने की सूचना मिलते ही सभी काम छोड़कर तुरंत रेस्क्यू के लिए पहुंच जाते हैं। वह अब तक हजारों सांपों से लोगों को बचा चुके हैं।

फसलों को बचाने में सांप सहायक

सर्प मित्र पारे ने कहा, “सांपों को बचाना इसलिए भी जरूरी है कि भारत कृषि प्रधान देश है। यहां पाए जाने वाले चूहे फसल को खराब कर देते हैं। सांप कीटों को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। वरना कीड़े फसलों पर कहर बरपा सकते हैं और बीमारियां फैला सकते हैं।

 

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds