अंतरिक्ष की ओर बढ़ते भारत के मजबूत कदम : सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर : सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने PSLV-C60 के माध्यम से SpaDeX का सफल प्रक्षेपण कर, एक बार फिर भारत का परचम अंतरिक्ष में लहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत स्पेस डॉकिंग तकनीक में महारत हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन चुका है। यह पूरे भारतवर्ष के लिए गौरव का क्षण है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए इसरो की पूरी टीम और देशवासियों को हार्दिक बधाई!

इसरो ने 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा से रात 10 बजे SpaDeX यानी, स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन लॉन्च किया। इसके तहत PSLV-C60 रॉकेट से दो स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी से 470 किमी ऊपर डिप्लॉय किया गया। अब 7 जनवरी 2025 को इस मिशन में अंतरिक्ष में बुलेट की स्पीड से दस गुना ज्यादा तेजी से ट्रैवल कर रहे इन दो स्पेसक्राफ्ट्स को कनेक्ट किया जाएगा।

मिशन सफल रहा तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। मिशन की कामयाबी पर ही भारत का चंद्रयान-4 मिशन निर्भर है, जिसमें चंद्रमा की मिट्टी के सैंपल पृथ्वी पर लाए जाएंगे। चंद्रयान-4 मिशन को 2028 में लॉन्च किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds