भारत की चौथी परमाणु मिसाइल पनडुब्बी लॉन्च: 3,500 किमी रेंज वाली K-4 मिसाइलों से है लैस

India Launches 4th nuclear Submarine:भारत ने 16 अक्टूबर को अपनी चौथी परमाणु संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN) लॉन्च की, जिससे देश की समुद्री सुरक्षा और परमाणु रक्षा प्रणाली और मजबूत हो गई है। यह कदम उस समय उठाया गया है जब भारत कूटनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, और अपनी समुद्री सीमाओं पर दबदबा बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहा है।

परमाणु पनडुब्बियों के बेड़े में नई पनडुब्बी की एंट्री:

भारत ने 16 अक्टूबर को विशाखापत्तनम के शिप बिल्डिंग सेंटर (SBC) से अपनी चौथी परमाणु मिसाइल पनडुब्बी (SSBN) लॉन्च की।  इसे S4 कोड नाम दिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 अगस्त, 2024 को दूसरी SSBN पनडुब्बी INS अरिघात को कमीशन किया गया था, जबकि INS अरिधमान, तीसरी SSBN, अगले साल कमीशन की जाएगी। इससे भारत की समुद्री ताकत बढ़ेगी।

75% स्वदेशी कंपोनेंट वाली SSBN S4 पनडुब्बी;

S4 SSBN पनडुब्बी को बनाने में लगभग 75% स्वदेशी कंपानेंट का इस्तेमाल किया गया है। यह भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह पनडुब्बी 3,500 किलोमीटर रेंज वाली K-4 न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस है, जो वर्टिकल लॉन्चिंग सिस्टम से दागी जा सकती हैं। इससे भारत की समुद्री रक्षा प्रणाली पहले से अधिक मजबूत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button