रेलवे पटरी पर हाथियों का धरना : शावक आ गया ट्रेन की चपेट में, दल ने 10 घंटे तक रोके रखी आवाजाही

बिलासपुर। झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मार्ग पर बंडामुंडा स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर 23 हाथियों का झुंड इकट्ठा हो गया। हाथियों के झुंड ने कई ट्रेनों को रोक दिया। जिससे तकरीबन 10 घंटे तक रेलवे ट्रैफिक प्रभावित रहा और छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेने प्रभावित हो गई। बताया जताया है कि, कुछ दिन पहले हाथी के शावक की मौत हो गई थी। इसलिए शावक की तलाश में देर रात हाथियों का झुंड पटरी पर इकट्ठा हो गया था और घंटो तक यह रुट बाधित रहा।

10 किमी की रफ्तार से ट्रेन चलाने का जारी किया गया आदेश 

हाथियों की मौजूदगी की खबर मिलते ही संबंधित रेल मंडल ने ट्रेनों की गति को लेकर आदेश जारी किया कि, अप-डाउन दोनों दिशा की ट्रेनें इस सेक्शन से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जाएं। यह निर्णय हाथियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया था। दरसअल, तेज रफ्तार होने पर ट्रेनों को नियंत्रित कर पाना मुश्किल होता है। ऐसे में निर्धारित गति से चलने के दौरान अगर हाथी आ भी जाते हैं, तो ट्रेनें आसानी से रोकी जा सकती हैं। इस दौरान वन विभाग की टीम रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds