लॉगिन

भारतीय महिला हॉकी टीम की नजर खुद को आक्रामक बनाने पर, कप्तान सविता पूनिया ने कही यह बात

Sports January 12, 2024 रिपोर्टर: shailesh
भारतीय महिला हॉकी टीम की नजर खुद को आक्रामक बनाने पर, कप्तान सविता पूनिया ने कही यह बात

भारतीय महिला हॉकी टीम की नजर खुद को आक्रामक बनाने पर, कप्तान सविता पूनिया ने कही यह बात

रांची : स्ट्राइकर लालरेमसियामी ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार से यहां शुरू होने वाले क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में ओलंपिक कोटा हासिल करने के इरादे से मजबूत आक्रामक ताकत बनने के लिए अपने कौशल को निखारने और अपने अग्रिम पंक्ति खिलाड़ियों के मैदानी हमलों में सामंजस्य पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

रांची में 13 से 19 जनवरी तक होने वाले आठ देशों के इस टूर्नामेंट में शीर्ष तीन में रहने वाली टीमें इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करेंगी। लालरेमसियामी ने अग्रिम पंक्ति को निखारने को लेकर चल रहे काम पर कहा, ‘हमारी तैयारी अग्रिम पंक्ति को मजबूत करने पर केंद्रित है। हमने मजबूत आक्रामक ताकत बनने के लिए अपने समन्वय को बढ़ाने, अपने कौशल को निखारने और अपने हमलों में सामंजस्य पर ध्यान केंद्रित किया है।

उन्होंने कहा- हम अपनी योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने की तैयारी और उत्सुकता के साथ टूर्नामेंट में प्रवेश कर रहे हैं। हमारा ध्यान पेरिस ओलंपिक में जगह सुरक्षित करने के लिए अपनी अग्रिम पंक्ति की क्षमताओं को शीर्ष स्तर पर ले जाने पर है।’कप्तान सविता पूनिया ने कहा, ‘हमारा मजबूत पक्ष आक्रमण करना है, हालांकि हमारा रक्षण भी अच्छा है। हम आगामी मुकाबलों में ऐसा ही करेंगे।’ भारत को न्यूजीलैंड, इटली और अमेरिका के साथ पूल बी में रखा गया है। दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी, एशियाई खेलों का पूर्व चैंपियन जापान, चिली और चेक गणराज्य पूल ए में हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds