मॉस्को जा रहा भारत का यात्री विमान अफगानिस्तान में क्रैश, कई के मरने की आशंका

नई दिल्ली। मास्को जा रहा भारत का एक विमान क्रैश हो गया है। यह जानकारी अफगान मीडिया के हवाले से दी गई है। यह यात्री विमान है। बदख्शां में यह हादसा हुआ है। यह तालिबान का इलाका है।

बदख्शां के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी ने कहा कि एक भारतीय यात्री विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बदख्शां प्रांत से खबर है कि विमान अपने मूल मार्ग से भटक गया था और शनिवार 20 जनवरी की रात बदख्शां में ज़ेबक जिले के पहाड़ी इलाके से टकरा गया।अब तक सिर्फ यही जानकारी उपलब्ध है कि अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत के जिबक जिले में रविवार को एक भारतीय यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बदख्शां पुलिस कमांड ने कहा कि यात्री विमान कल रात रडार से गायब हो गया और उक्त प्रांत के ज़िबक जिले के ‘आर्टिलरी’ क्षेत्र के ऊंचे पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह विमान शनिवार रात राडार से गायब हो गया था। भारत सरकार की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। मृतक संख्या के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds