लॉगिन

IND vs SA: भारत पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वनडे जीता, अर्शदीप-आवेश के बाद सुदर्शन और अय्यर ने किया कमाल

Sports December 17, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
IND vs SA: भारत पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वनडे जीता, अर्शदीप-आवेश के बाद सुदर्शन और अय्यर ने किया कमाल

IND vs SA: भारत पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वनडे जीता, अर्शदीप-आवेश के बाद सुदर्शन और अय्यर ने किया कमाल

नईदिल्ली। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज शानदार तरीके से आगाज करते हुए पहले मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने इस सीरीज में अब 1-0 की बढ़त भी बना ली है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के 2 तेज गेंदबाजों का कमाल देखने को मिला जिसमें अर्शदीप सिंह ने 5 तो आवेश खान ने 4 विकेट हासिल किए, जिसके चलते साउथ अफ्रीकी टीम इस मुकाबले में 27.3 ओवरों में सिर्फ 116 रन बनाकर सिमट गई। वहीं टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 16.4 ओवरों में हासिल करते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

गेंदों के अंतर से भारत की अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी जीत
केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने ना सिर्फ साउथ अफ्रीका को करारी मात दी बल्कि वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया की ये गेंदों के अंदर से अफ्रीकी
टीम के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जीत भी है। इसके अलावा वनडे में भारत की ये किसी भी टीम के खिलाफ गेंदों के अंतर से अब तक की चौथी सबसे बड़ी जीत है। वहीं साउथ अफ्रीका की वनडे में इस अंतर से दूसरी सबसे बड़ी हार है। भारतीय टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका का पिछले तीन वनडे मैचों में प्रदर्शन देखा जाए तो उसमें एक बार वह 99, दूसरी बार 83 जबकि इस मुकाबले में 116 रन बनाकर सिमट गई।

साई सुदर्शन ने भी दिखाया डेब्यू मैच में बल्ले से कमाल
टीम इंडिया की तरफ से इस मुकाबले में बाएं हाथ के युवा ओपनिंग बल्लेबाज साई सुदर्शन को डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने इसका पूरा लाभ उठाते हुए 55 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। इसी के साथ वनडे फॉर्मेट में भारत की तरफ से डेब्यू मैच में 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले सुदर्शन अब चौथे ओपनिंग बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले रॉबिन उथप्पा, केएल राहुल और फैज फजल ये कमाल करने में कामयाब हो सके हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds