लॉगिन

IND vs AFG: भारत ने जीत के साथ की टी20 सीरीज की शुरुआत, पहले मैच में अफगानिस्तान को रौंदा

Sports January 11, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
IND vs AFG: भारत ने जीत के साथ की टी20 सीरीज की शुरुआत, पहले मैच में अफगानिस्तान को रौंदा

IND vs AFG: भारत ने जीत के साथ की टी20 सीरीज की शुरुआत, पहले मैच में अफगानिस्तान को रौंदा

मोहाली। IND vs AFG 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। दोनों टीमों के बीच पहली बार कोई टी20 सीरीज खेली जा रही है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया और अफगानिस्तान को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। अफगानिस्तान की टीम ने इस दौरान निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए। यह अफगानिस्तान की टीम का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा टी20 स्कोर था।

कैसा रहा पहली पारी का हाल
अफगानिस्तान की टीम को शुरुआत तो इस मुकाबले में काफी अच्छी मिल गई थी, लेकिन बीच के ओवर में टीम थोड़ी लड़खड़ा सी गई और उन्होंने 57 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए। वहां से मोहम्मद नबी ने अजमतुल्लाह ओमरजाई के साथ मिलकर अफगानिस्तान की पारी को संभाला और टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। मोहम्मद नबी ने इस दौरान काफी तेजी से बल्लेबाजी की। नबी ने सिर्फ 27 गेंदों पर 42 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े। नबी की दमदार पारी के कारण अफगानिस्तान ने भारत के सामने इतना बड़ा लक्ष्य रखा।

टीम इंडिया ने ऐसे चेज किया स्कोर
अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में टीम इंडिया को जीत के लिए 159 रनों का टारगेट मिला था। जिसे भारतीय टीम ने 17.3 ओवर में चेज कर लिया। टीम इंडिया की ओर से शिवम दुबे ने 40 गेंदों पर 60 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के जड़े हैं। टीम इंडिया की जीत में शिवम दुबे का रोल सबसे ज्यादा अहम रहा। उन्होंने पहली पारी में गेंद और दूसरी पारी में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। हालांकि इस रन चेज में टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। भारत ने पहले ही ओवर में 0 के स्कोर पर रोहित शर्मा का विकेट खो दिया था। वहीं 28 रन पर टीम इंडिया को दो झटके लग चुके थे, लेकिन यहां से शिवम दुबे ने भारत की पारी को संभाला और पहले जितेश शर्मा और फिर रिंकू सिंह के साथ साझेदारी करके भारत को यह मैच जीताया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds