रियलिटी शो इंडिया डांस पॉवर में छ.ग. से रिया एवं जिया का चयन मेगा राउंड में..

रायपुर। कलेक्टर राहुल देव व पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने टीवी रिएलिटी शो इंडिया डांस पावर मेगा राऊण्ड में कला केंद्र मुंगेली की रिया व जिया को चयन होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी. रिया और जिया के साथ कोरियोग्राफर अभय मानिकपुरी और एक अभिनेता ने कल 13 जनवरी को जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कोरियोग्राफर ने कहा कि रिया और जिया ने बिलासपुर और मुंबई में रियलिटी टीवी शो इंडिया डांस पावर के लिए ऑडिशन दिया था। इसके बाद उनका चयन मेगा राऊण्ड के लिए हुआ।

इस अवसर पर एटीआर क्षेत्र के उप निदेशक सत्यदेव शर्मा, अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल उपस्थित थे. गौरतलब है कि कला केंद्र जिला मुख्यालय मुंगेली में जिला प्रशासन द्वारा संचालित है। जिले के लिए गौरव की बात है कि कला केंद्र के बच्चों का चयन टीवी रिएलिटी शो इंडिया डांस पावर के मेगा राउंड के लिए हुआ है।

Back to top button