नए साल में राशि के अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, मिलेगा भाग्य का साथ

इस बार नया साल 2024 सोमवार से शुरू होगा। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित हैं। इस दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। भोलेनाथ दयालु और शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता है। अभिषेक करने से भगवान शंकर की कृपा प्राप्त होती है। अगर आप नए साल में महाकाल का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो अपनी राशि के अनुसार अभिषेक करें।

मेष राशि

साल 2024 के पहले दिन भगवान शिव का अभिषेक शहद और गंगा जल से करना चाहिए।

वृषभ राशि

1 जनवरी 2024 को वृषभ राशि के जातक सुख-समृद्धि के लिए कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करें।

मिथुन राशि

नए साल के पहले दिन इस राशि वालों को दूर्वा मिलाकर भगवान शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

कर्क राशि

नए साल के पहले दिन कच्चे दूध में गंगाजल मिलाकर विषधर का अभिषेक करना चाहिए।

सिंह राशि

नए साल के पहले दिन महादेव की कृपा पाने के लिए गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें।

कन्या राशि

नए साल के पहल दिन कन्या राशि के जातकों को बेलपत्र और भांग की पत्तियों को गंगाजल में मिलाकर भगवान त्रयम्बक का अभिषेक करना चाहिए।

तुला राशि

नए साल के पहले दिन शुद्ध घी से जटाधारी का अभिषेक करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

1 जनवरी 2024 को वृश्चिक राशि के जातकों को गंगा जल में सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

धनु राशि

नए साल के पहले गंगा जल में बेलपत्र और दूर्वा मिलाकर नीलकण्ठ का अभिषेक करना चाहिए।

मकर राशि

इस राशि वालों को गंगा जल में काले तिल मिलाकर महाशिव का अभिषेक करना चाहिए।

कुंभ राशि

नए साल 2024 के पहले दिन जल में सफेद पुष्प डालकर भगवान शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातक नए साल 2024 के पहले दिन गायक के दूध में बेलपत्र मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds