नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की 14 लोगों की निर्मम हत्या, 60 का किया अपहरण; सैन्य अड्डे पर भी बोला हमला

मैदुगुरी : नाइजीरिया में गोलीबारी और अपहरण का मामला सामने आया है। बंदूकधारियों ने गोली मारकर 14 लोगों की हत्या कर दी। इस दौरान उत्तर-पश्चिम जमफारा राज्य में कम से कम 60 अन्य लोगों का अपहरण कर लिया। समाचार एजेंसी रायटर ने यह जानकारी दी है।

सशस्त्र गिरोहों ने 60 लोगों का किया अपहरण

एक स्थानीय नेता ने सुरक्षा कारणों से नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि तीन समूहों में बंदूकधारियों ने सैन्य अड्डे और मगामी और कबासा समुदायों पर हमला कर 60 लोगों का अपहरण कर लिया गया, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।

फिरौती के लिए आम लोगों का अपहरण करते हैं सशस्त्र गिरोह

वहीं, एक निवासी ने बताया कि रविवार तड़के बंदूकधारियों ने जमफारा के ग्रामीण मगामी समुदाय में एक अग्रिम सैन्य अड्डे पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि उन्हें खदेड़ दिया गया। मालूम हो कि जमफारा नाइजीरिया के उन राज्यों में शामिल है जहां पर सशस्त्र गिरोहों फिरौती के लिए आम लोगों का अपहरण करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds