मामूली विवाद में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की पत्थर मारकर कर दी हत्या

रायपुर: दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक भाई ने अपने सगे भाई के सिर पर पत्थर मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई है। हत्या का कारण मामूली विवाद बताया जा रहा है इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मोहन नगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी विनय सिंह और मृतक विश्वजीत सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई ने घर में रखे पत्थर (सिल्लीबटा) से सिर पर वार कर दिया। जिसके बाद मौके से फरार हो गया आसपास के लोगों में बड़े भाई को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मानसिक विक्षिप्त है छोटा भाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फरार छोटे भाई को तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है घटना के समय बड़ा भाई शराब पीकर घर आया था। जिसके बाद छोटे भाई से विवाद कर रहा था इस दौरान छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई के सिर पर वार कर हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। आरोपी छोटा भाई मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है|

आरोपी की होगी जल्द गिरफ्तारी

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि मोहन नगर थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी पुलिस आरोपी को पतासाजी में जुटी है जल्द ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds