आप भी पैकेट वाला दूध लेते हैं, तो हो जाएं सावधान, हो सकता है चंद्र दोष

पैकेट में मिलने वाला दूध रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। शहरों में सीधे डेयरी से गाय-भैंस का दूध मिलना मुश्किल है। ऐसे में पैकेट वाला दूध कहीं भी आसानी से मिल जाता है। लेकिन आपको बता दें कि पैकेट वाला दूध आपकी कुंडली में चंद्रमा को कमजोर हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप पैकेट वाले दूध का उपयोग करते हैं, आपकी कुंडली और घर में चंद्रमा की स्थित कमजोर हो सकती है।
इस आर्टिकल में माध्यम से हम जानेंगे कि पैकेट वाला दूध किस प्रकार से असर करता है। ज्योतिष में दूध को चंद्रमा का कारक ग्रह माना जाता है। चंद्रमा को 27 नक्षत्रों का स्वामी माना जाता है। इसलिए इसका सही रहना बेहद जरूरी है। आपको कई बार दूध से संबंधित शुभ या फिर शुभ फल प्राप्त होते है।
ऐसे में जब आप घर में दूध का पैकेट लाते हैं, तो उसे बर्तन में निकालकर थैली को डस्टबिन में फेंक देते हैं। यह सब चंद्रमा के कमजोर होने का कारण बनता है। इस सबके कारण में गृह-क्लेश और अनियमितता आती है। इससे घर में धन-संपदा की कमी, सुख-समृद्धि के नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश होता है और चंद्र दोष भी लगता है।
हो सकती हैं ये परेशानियां
आपकी कुंडली में चंद्र कमजोर होता है, तो आप मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और हमेशा ही सोच में डूबे रहते हैं। व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुंडली में चंद्र कमजोर होने के कारण मां की तबीयत का खराब रहना और धन की कमी से परेशान आदि होती हैं। इसके साथ ही मां के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा की स्थिति खराब होने से व्यक्ति के मन में बुरे-बुरे ख्याल आते हैं।
पैकेट वाले दूध ऐसे करेगा चंद्रमा मजबूत
यदि आप इन सभी से बचना चाहते हैं, तो आपको कुछ उपाय करने होंगे। आप जब भी घर में पैकेट वाला दूध लेकर आते हैं, तो दूध बर्तन में निकालने के बाद पैकेट को सीधे डस्टबिन में ना फेंके, बल्कि थोड़ा सा पानी डालकर निकाल लें, जिससे कि पैकेट में बिल्कुल भी दूध न रह जाएं। इसके बाद पैकेट को डस्टबिन में फेंके।