लॉगिन

इस स्पिनर को बना डाला कप्तान तो लाइफ हो सकती है झिंगालाला, बेहतर हो सकता है इन 11 खिलाड़‍ियों को चुनना

Sports April 21, 2024 रिपोर्टर: shailesh
इस स्पिनर को बना डाला कप्तान तो लाइफ हो सकती है झिंगालाला, बेहतर हो सकता है इन 11 खिलाड़‍ियों को चुनना

इस स्पिनर को बना डाला कप्तान तो लाइफ हो सकती है झिंगालाला, बेहतर हो सकता है इन 11 खिलाड़‍ियों को चुनना

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 37 वें मैच में पंजाब अपने घर में गुजरात टाइटंस का सामने करेगी। दो नजदीकी मुकाबले हारने के बाद पंजाब किंग्स जीत की पटरी पर लौटने को बेताब होगी। वहीं, गुजरात टाइटंस भी अपना पिछला मुकाबला हारकर मुल्लांपुर पहुंची है। दोनों के बीच 21 अप्रैल, रविवार को मुल्लांपुर में मुकाबला खेला जाएगा।

पंजाब की बात करें तो किंग्स का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से अभी तक फेल दिखा है। प्रभसिमरन और जितेश शर्मा के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। शिखर धवन के चोटिल होने के बाद टीम जैसे बिखर सी गई है। पिछले मैच में सैम करन ओपनिंग करने आए। हालांकि, वह कुछ खास नहीं कर पाए। पंजाब किंग्स को अभी तक जिंदा रखने में  आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह बड़ा हाथ रहा है। दोनों पिछले कई मुकाबलों में दिखाया है कि टी20 क्रिकेट कैसे खेला जाता है।

नहीं चल रहे शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस का भी यही हाल है। कप्तान शुभमन गिल का बल्ला अभी तक खामोश रहा है। इस सीजन उनके बल्ले से केवल एक हाफ सेंचुरी निकली है। हालांकि, साई सुदर्शन ने कुछ मैचों में रन जरूर बनाए हैं। केन विलियमसन को भी जितने मौके मिले उसका फायदा नहीं उठा पाए। चोटिल डेविड मिलर की वापसी के बाद भी पिछले मैच में गुजरात 89 रन पर ऑल आउट हो गई थी।

PBKS vs GT Dream11 Fantasy Team:

कप्तान- राशिद खान, शशांक सिंह

विकेटकीपर- जितेश शर्मा, रिद्धिमान साहा

ऑलराउंडर- सैम करन, राहुल तेवतिया

बल्लेबाज- शुभमन गिल, शिखर धवन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा

गेंदबाज- राशिद खान, मोहित शर्मा, कगिसो रबाडा

प्वाइंट्स टेबल में दोनों ही टीमों का हाल खराब

प्वाइंट्स टेबल पर नजर दौड़ाएं तो दोनों ही टीमें निचले पायदान पर हैं। पंजाब किंग्स 7 मैच में केवल दो ही जीत पाई है और वह 9वें स्थान पर मौजूद है। गुजरात टाइटंस 7 में तीन मैच जीतकर 8वें स्थान पर काबिज है। दोनों ही टीमों को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए चमत्कार करना होगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds