लॉगिन

दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट : चपेट में आए सीआरपीएफ के दो जवान घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Chhattisgarh September 11, 2025 रिपोर्टर: shailesh
दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट : चपेट में आए सीआरपीएफ के दो जवान घायल, अस्पताल में इलाज जारी

दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट : चपेट में आए सीआरपीएफ के दो जवान घायल, अस्पताल में इलाज जारी

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लगाए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं. घायल जवानों में इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर व आरक्षक आलम मुनेश है जिन्हें तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती किया गया है.

दरअसल आज सुबह सीआरपीएफ 195 वाहिनी की कम्पनी, 195 वाहिनी मुख्यालय से सातधार और मालेवाही के मध्य नक्सल विरोधी अभियान अंतर्गत एरिया डोमिनेशन एवं डिमाइनिंग की कार्यवाही हेतु रवाना हुए थे. इसी दौरान लगभग सुबह 10:30 बजे सातधार पुल से 800 मीटर आगे नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेसर आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए हैं. जिन्हें तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती किया गया है. जवानों को बेहतर उपचार हेतु एयरलिफ्ट कर रायपुर उच्च सेंटर शिफ्ट किया जायेगा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds