आईएएस अनिल टुटेजा कोर्ट में पेश, ईडी ने 14 दिन की मांगी रिमांड, कारोबारी ढिल्लन भी हिरासत में

रायपुर : छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले मामले में 2 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद बुधवार को ईडी ने रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को स्पेशल कोर्ट में पेश किया है। जहां ईडी ने कोर्ट में आवेदन लगाकर टुटेजा की और 14 दिन रिमांड मांगी है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट कुछ देर में आदेश जारी कर सकती है। वहीं घोटाले की जांच कर रही एसीबी और ईओडब्लू की टीम ने शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को भी हिरासत में लिया है।

सूत्रों की मानें तो एजेंसी द्वारा कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को जल्द ही ईओडब्लू कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इससे पहले मंगलवार को टूटेजा को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां बचाव पक्ष के वकील ने कोर्ट में पक्ष रखते हुए ईडी की रिमांड पर आपत्ति जताई थी। उनके वकील ने कर्नाटक हाईकोर्ट के वर्ष 2023 फैसले का रेफरेंस दिया था। जिसके बाद जजमेंट में यह कहा गया कि, स्पेशल एक्ट के तहत केस स्पेशल कोर्ट में ही सुने जाए।

एसीबी-ईओडब्लू की ऍफ़आईआर को अधार बनाते हुए ईडी ने दर्ज की नई ईसीआईआर

रिटायर्ड आईएएस अफसर अनिल टुटेजा को मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था। जेल प्रबंधन ने सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं होने का हवाला देते हुए उन्हें कोर्ट में लाने की असमर्थता जताई थी। शराब घोटाला केस में 8 अप्रैल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ईसीआईआर को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके साथ ही अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश समेत 6 आरोपियों को राहत मिली थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस मामले में एसीबी और ईओडब्लू की ऍफ़आईआरको अधार बनाते हुए ईडी ने नई ईसीआईआर दर्ज की है। जिस पर नए सिरे से जांच जारी है।

लोगों को भेजे जा रहे समंस

विश्वस्त सूत्रों की मानें तो ईडी ने अनिल टुटेजा की गिरफ्तारी में कई आधार बताए हैं। करीब 16 पन्नों पर ईडी ने ग्राउंड ऑफ अरेस्ट का ब्योरा दिया है। ईडी का कहना है कि, शराब घोटाले में अनवर ढेबर ने सिंडिकेट बनाया और उस सिंडिकेट को सबसे ज्यादा पावर अनिल टुटेजा से मिलती थी. जो कंट्रोलर की भूमिका में थे। ईडी ने उन्हें आर्किटेक्ट ऑफ लिकर स्कैम बताया है। ईडी ने कथित घोटाले से जुड़े लोगों को अब समंस भेजना भी शुरू कर दिया है। वहीं ईओडब्लू की ओर से की गईऍफ़आईआर में 70 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। फ्रेश ईसीआईआर में भी पुराने नाम शामिल हैं। ईडी सभी को पूछताछ करने के लिए समंस भेज रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds