राजधानी मे पति-पत्नी और 16 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर की सामूहिक आत्महत्या

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की आत्महत्या का मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना बीएसयूपी कालोनी में गुरुवार को पति, पत्नी और बेटी का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुक्रवार सुबह एफएसएल टीम जांच करेगी।

पुलिस के मुताबिक लखन सेन (48), उसकी पत्नी रानू (42) और बेटी पायल (16) का शव फंदे पर लटका मिला। लखन सेन स्टील कारोबारी अशोक जैन के यहां ड्राइवर था। पुलिस के अनुसार लाश दो से तीन दिन पुरानी है। कमरे से बदबू आने पर लोगों ने जानकारी पुलिस को दी।

तीनों के शव अलग अलग तीन रस्सियों से एक ही पंखे पर लटके मिले। दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। पड़ोसियों के मुताबिक लखन व परिवार का पड़ोसियों से मेल जोल नहीं था। मृतक की तीन बेटियां हैं। दो की 10 महीने पहले शादी कर दी गई थी।

स्थानीय डॉक्टर ने बताया था कैंसर, जादू टोना का शक

परिचितों के अनुसार लखन की तबीयत खराब रहती थी, उसे स्थानीय डाक्टर ने कहा कि कैंसर है तो उसने मुंबई में जांच कराई पर कुछ नहीं निकला। इसके बाद से वह पड़ोसी पर जादू टोना करने का शक करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds