खाने के लिए माँगा तंबाकू नहीं देने पर पति ने डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या की

कबीरधाम : जिले में एक वृद्ध ने देर रात अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर जान ले ली। इसके बाद अगले दिन सुबह अपने दामाद के घर पहुंचा और बोला कि तुम्हारी सास की जान ले ली है। अधेड़ शादी कार्यक्रम से शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसके बाद खाने के लिए तंबाकू मांगी। पत्नी ने मना किया तो उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नक्सल प्रभावित तरेगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम केशमर्दा निवासी कुमार सिंह (32) पुत्र फत्तुसिंग बैगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, रविवार सुबह करीब 10 बजे उनके ससुर बुधराम बैगा घर आए। उसने बताया कि, वह शनिवार को 4 बजे गांव में ही एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। वहां से शराब के नशे में घर लौटा। वहां आंगन में सास बिराजोबाई से उन्होंने तंबाकू खाने के लिए मांगा। इस पर उसकी सास ने इनकार कर दिया। इस बात को लेकर उसके ससुर को गुस्सा आ गया और उन्होंने डंडे से पीटकर मार डाला।

दामाद के घर जाकर बोला- नशे में तुम्हारी सास की जान ले ली

कुमार ने बताया कि उसके ससुर बुधराम ने सुबह बताया कि सास बिराजोबाई आंगन में मृत पड़ी हुई है। इसके बाद ससुर जंगल की ओर भाग निकला। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद इलाके में घेराबंदी की और आरोपी बुधराम को ग्राम दलदली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी बुधराम ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds