हाइड्रा की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी व बच्चे की बाल-बाल बची जान

कोरबा : दर्री थाना क्षेत्र में मंगल भवन के पास एक बाइक सवार दंपति बच्चे समेत हाईड्रा के नीचे आ गए। हादसे में बाइक चला रहे सेवक दास महंत की मौत हो गई, जबकि पत्नी और पांच साल का बच्चे सुरक्षित है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। लोगों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही दर्री सीएसपी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने के प्रयास में जुट गए।

स्याहीमुड़ी निवासी सेवक दास महंत अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान सड़क हादसे में सेवक दास महंत की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया और नारेबाजी करने लगे। लोगों के विरोध प्रदर्शन की सूचना पाकर दर्री सीएसपी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने के प्रयास में जुट गए। घंटों मशक्कत के बाद मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि दिया गया तब जाकर चक्का जाम समाप्त हुआ।

दर्री सीएसपी रॉबिंसन गुड़िया ने बताया कि सेवक दास इंडवैल कंपनी में वेल्डर का काम करता था। वह किसी काम से दर्री गया हुआ था। घर वापस आते समय यह हादसा हुआ है। मृतक परिजन को एक लाख रुपये सहायता राशि के रूप में वाहन के मालिक ने दी है। वहीं, शासन की ओर से 25 हजार रुपये दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां भारी वाहनों का दबाव हमेशा बना रहता है और वहां सड़क की स्थिती भी काफी खराब है। स्थानीय लोगों ने सड़क को दुरुस्त करने की कई बार मांग उठाई, लेकिन स्थिती जस की तस बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds