नक्सलियों की मदद कर रहे थे पति-पत्नी, एटीएस ने राजधानी से किया गिरफ्तार

रायपुर: नक्सल गतिविधियों में शामिल होने वाले पति-पत्नी को एटीएस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। बृजेश कुशवाहा और उसकी पत्नी प्रभा को राजधानी रायपुर से पकड़ा गया है। आरोपी प्रभा को रायपुर की कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ के लिए लेकर गए हैं। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इन दोनों की गिरफ्तारी की गई है।

ज्ञात हो कि  वर्ष 2019 में इन दोनों का नाम सामने आया था। पिछले कुछ दिनों से एटीएस की टीम को नक्सलियों की गतिविधयों की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद जांच में पता चला कि, बृजेश और उनकी पत्नी प्रभा नक्सल गतिविधियों में शामिल हैं।

बृजेश देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र स्थित बड़की राबदी गांव का रहने वाला है। इन्होंने गोरखपुर से संस्कृत में एमए की शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद बिलासपुर में नौकरी के दौरान साल 2006 में उसकी मुलाकात प्रभा से हुई थी। साल 2010 में दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद बृजेश और उसकी पत्नी प्रभा मजदूर किसान एकता मंच और सावित्रीबाई फूले संघर्ष समिति से जुड़कर वामपंथी विचारधारा का समर्थन करने लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds