लॉगिन

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 7 घायल

Chhattisgarh October 6, 2025 रिपोर्टर: shailesh
कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 7 घायल

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 7 घायल

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में ट्रक और बोलेरो की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. कोलकाता का रहने वाला परिवार मध्य प्रदेश से वापस बिलासपुर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था. तभी अकलघरिया के पास हादसा हो गया. जिसके बाद डायल 112 की मदद से सभी घायलों को बोड़ला सामुदायिक केंद्र में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है कि मरने वालों में ड्राइवर को छोड़कर सभी कोलकाता के रहने वाले थे.

मरने वालों में 3 महिलाएं और एक बच्ची शामिल

पूरा मामला चिल्फी थाना अंतर्गत रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 का है. जानकारी के मुताबिक कोलकाता का रहने वाला बोलेरो सवार परिवार बिलासपुर में अपने रिश्तेदार के घर गया था. इसके बाद यहां से मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क घूमने गया था और फिर यहां से वापस बिलासपुर लौट रहा था. तभी कवर्धा में ट्रक से टक्कर के बाद हादसा हो गया. मरने वालों में 3 महिलाएं और एक बच्ची शामिल हैं.

हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़े

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे इतना भीषण था कि इसकी आवाज काफी तेज सुनाई दी थी. घटना रविवार शाम 5 बजे के करीब हुआ था. हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि 2 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि बाकी 3 लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds