भीषण हादसा : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, खनिज विभाग और कलेक्ट्रेट कर्मचारी सहित 5 की दर्दनाक मौत, बर्थडे पार्टी मनाकर घर लौटे रहे थे सभी

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में खनिज विभाग कर्मचारी और कलेक्ट्रेट कर्मचारी सहित कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि सभी जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे।

यह पूरी घटना जिले के पाली थानान्तर्गत घुनघुटी चौकी के ग्राम मझगवां की है। जहां नेशनल हाईवे 43 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस भीषण सड़क घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो की जिला चिकित्सालय शहडोल में मौत हुई।

मृतकों में शहडोल जिले के खनिज विभाग में पदस्थ पुष्पेंद्र त्रिपाठी, कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ अवनीश दुबे सहित कुल पांच लोग शामिल है। घटना रविवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। यह सभी ढाबे से जन्मदिन की पार्टी मनाकर शहडोल वापस लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds