लॉगिन

CG पार्टी के नाम पर हुडदंग : बीच सड़क में देर रात लड़कों ने की पार्टी, लाउड म्यूजिक से रहवासी होते रहे परेशान

Chhattisgarh January 22, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG पार्टी के नाम पर हुडदंग : बीच सड़क में देर रात लड़कों ने की पार्टी, लाउड म्यूजिक से रहवासी होते रहे परेशान

CG पार्टी के नाम पर हुडदंग : बीच सड़क में देर रात लड़कों ने की पार्टी, लाउड म्यूजिक से रहवासी होते रहे परेशान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीच सड़क पर पार्टी करने का मामला सामने आया है। यहां के टाटीबंध गुरु सागर नगर में देर रात सड़क पर युवकों ने पार्टी की। इतना ही नहीं युवकों ने रहवासी क्षेत्र में देर रात 11:30 बजे कार में तेज़ आवाज में डीजे बजाकर हुडदंग मचाया। जिसके कारण आसपास के लोग देर रात तक परेशान होते रहे। लेकिन लड़के अपनी मनमानी करते रहे।

यह पूरा मामला अमानका थाना क्षेत्र का है। जहां पर युवकों का ग्रुप देर रात पार्टी मना रहे थे। सभी युवक बीच सड़क में कार रोककर तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर शोर- गुल कर रहे थे। जिसका वीडियो अब सामने आया है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है की कैसे ये लड़के बेख़ौफ़ होकर बीच सड़क पर हुडदंग कर रहे हैं। वहीं युवकों को पार्टी करने में तो मजा आ रहा था लेकिन यहां के रहवासी परेशान हो गए।

नशे में करने लगे पुलिस से बहस 

इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद युवकों को वहां से खदेड़ा गया। वहीं इस दौरान युवक नशे में धुत नज़र आए। जिनमें से एक युवक नशे ही हालत में पुलिस वाले से ही गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद कैसे भी करके हुडदंग करने वाले इन शरारती तत्वों को खदेड़ा गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds