भाजपा की ऐतिहासिक जीत : डिप्टी सीएम साव ने कहा, ओडिशा में दिखा छत्तीसगढ़ की योजनाओ का असर”

रायपुर : ओडिशा में भाजपा को पहली बार इतनी बड़ी जीत मिली है। जिसको लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, 21 में 19 लोकसभा सीट भाजपा ने जीती है। ओडिशा विधानसभा में भाजपा की सरकार बन रही है। छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ता वहां प्रचार करने गए थे। इसलिए छत्तीसगढ़ की योजनाओं के असर का परिणाम दिख रहा है। परिवर्तन की हवा बह रही थी, अब ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

तीसरी बार जनता ने मोदी जी को चुना 

छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासित जीत के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक जीत है। भाजपा तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार बना रही है। जनता के आशीर्वाद ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी जी को पीएम बना दिया है।

कांग्रेस के बड़े-बड़ें नेताओं को जनता ने नकारा 

छत्तीसगढ़ में भाजपा की 10 सीटों पर हुई जीत को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में 11 में 10 सीटें जीती है। कांग्रेस ने जिन बड़े नेताओं को चुनाव में उतारा, वह सब हारे हैं। पूर्व सीएम के गृह लोकसभा में भी कांग्रेस की दुर्दशा हो गई है। उनके नजदीकी और खास लोगों को जनता ने नकारा है।

कांग्रेस में हार का जिम्मेदार कौन- साव

डिप्टी सीएम साव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस में इस हार का जिम्मेदार कौन है, उन्हें बताना चाहिए। छग में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता भूपेश बघेल रहे हैं, उन्हें सबकुछ बताना चाहिए। क्योंकि कांग्रेस की यह एक बड़ी हार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds