थ्रेसर मशीन की चपेट में आया ग्रामीण : धान के साथ चलती मशीन में समा गया उसका शरीर, मौके पर हुई मौत

सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में धान मिसाई करने वाली थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ग्रामीण का नाम 40 वर्षीय महेश्वर कोरवा उर्फ मज़ाना पिता लुकसाय कोरवा था। वह मजदूरी करता था। वह ग्राम तेलाइधार छोटे पुटुकेला का रहने वाला था। बताया जा रहा कि, मंगलवार को अपने पड़ोसी के घर थ्रेसर मशीन से धान मिसाई कर रहे था। तभी अचानक थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया। धान के फसल के साथ ही मशीन के अंदर जा समा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को मशीन से बाहर निकालने के कोशिश की जा रही है।  धान मिसाई में लगा थ्रेसर ग्राम पंचायत तेलईधार के पूर्व सरपंच नरेश कुजूर की बताई जा रही है। फिलहाल सीतापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds