तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

कवर्धा :  कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुघरी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में वाहन में बैठे पांच लोग घायल हो गए हैं। वही दो व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। राहगीर मदद के लिए आए और घायलों को वाहन से बाहर निकाला और डायल 112 की पुलिस टीम को सूचना दी।, जिसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को कवर्धा के जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।

पुल निर्माण का चल रहा काम

बताया जा रहा है कि ग्राम घुघरी में पुल निर्माण का काम चल रहा है। इस पर काम करने वाले मजदूर और ठेकेदार की वाहन निर्माण सामग्री लाने कवर्धा से घुघरी आना-जाना करती है। शुक्रवार शाम लेबरों की छुट्टी के बाद लेबर माल वाहक में सवार होकर कवर्धा की ओर आ रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर मोड पर पलट गई।, जिससे वाहन की केबिन में बैठे तीन व्यक्ति दूर जा गिरे और वाहन के अंदर बैठे चालक और एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद आसपास खड़े लोगों ने दौड़कर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को मामले की सूचना दी डायल 112 की पुलिस टीम पहुंची और घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची है। ज्यादा गंभीर रूप से घायल नील कमल पटेल निवासी बरहटठी और नीलेश पटेल निवासी बरहटठी दोनों का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds