लॉगिन

नहर में जा गिरी तेज रफ्तार कार : कार सवार 6 यात्रियों की लोगो ने बचाई गई जान

Chhattisgarh September 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नहर में जा गिरी तेज रफ्तार कार : कार सवार 6 यात्रियों की लोगो ने बचाई गई जान

नहर में जा गिरी तेज रफ्तार कार : कार सवार 6 यात्रियों की लोगो ने बचाई गई जान

जांजगीर-चांपा  : जिले में नहरिया बाबा कैनाल सिटी के पास एक तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर मुख्य नहर में गिर गई. हादसा होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई. कार में छह लोग सवार थे, जो चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गए.

जानकारी के अनुसार, पटवारी संजय शांडिल्य अपने परिवार के साथ कार से नैला की ओर से कैनाल सिटी अपने घर जा रहे थे तभी ये हादसा हुआ. ड्राइवर ने ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबा दिया. दुर्घटना के बाद क्रेटा कार पानी के तेज बहाव में बहने लगा. कार को बहता देख आस-पास मौजूद स्थानीय लोगों ने नहर में कूदकर बचाव कार्य शुरू कर दिया.

स्थानीय लोगों साहस दिखाते हुए कार में सवार सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. यदि स्थानीय लोग समय पर मदद के लिए नहीं पहुंचते, तो यह दुर्घटना एक गंभीर त्रासदी का रूप ले सकती थी. लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से कार को नहर से बाहर निकालने की कार्रवाई की गई.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds