सड़क पर रिवर्स हो रहे ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, मौके पर दो बाइक सवारों की मौत

दंतेवाड़ा। प्रदेश में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन किसी न किसी कारणवश सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। ताजा मामला दंतेवाड़ा जिले है। जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। दुर्घटना तेज रफ्तार की वजह से हुई और मौके पर ही बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। ये पूरा मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र के बड़ेगुडरा गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुआकोंडा थाना क्षेत्र के बड़ेगुडरा गांव में सुबह आठ बजे के करीब एटेपाल गांव का हूंगा करतम और जियाकोडता गांव का सुकडा मंडावी बाइक पर सवार होकर कुआकोंडा की तरफ आ रहे थे। तभी सड़क पर रिवर्स हो रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। तेज रफ्तार की वजह से ट्रैक्टर से टकराने के बाद बाइक काफी दूर तक सड़क पर घिसटते हुए चली गई। जिसे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए अस्पताल ले जाया गया।

गौरतलब है कि लगातार बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जिले में एक तिहाई से ज्यादा बाइक सवार न तो हेलमेट लगाते हैं न ही इनकी पास ड्राइविंग लाइसेंस होता है। बता दें इस दुर्घटना के बाद मौके पर कुआकोंडा थाने की पुलिस पहुंच गई है। थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया ट्रैक्टर और बाइक दोनों को जब्त कर विवेचना की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds