रायपुर मंत्रालय में प्रवेश के लिए अब हाई-टेक आईडी कार्ड अनिवार्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मंत्रालय में प्रवेश व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने एक नया आदेश जारी किया है। अब मंत्रालय में आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को आरऍफ़आईडी, क्यूआर कोड और होलोग्राम युक्त परिचय पत्र पहनना अनिवार्य होगा। यह परिचय पत्र “पे-मेट्रिक्स लेवल” के आधार पर भिन्न-भिन्न रंग के फीते के साथ जारी किए जाएंगे ताकि विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों की पहचान आसानी से की जा सके। आदेश के अनुसार: मंत्रालय में पदस्थ शासकीय सेवकों के परिचय पत्र का फीता पीले रंग का होगा।

मंत्रालय से अन्यत्र पदस्थ शासकीय सेवकों के लिए नीला रंग निर्धारित किया गया है। गैर शासकीय सेवकों के कार्ड के फीते का रंग सफेद होगा। यह निर्देश न केवल मंत्रालय, बल्कि सभी शासकीय विभागों, अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर, सभी विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्तों और कलेक्टरों को भी भेजा गया है। अब मंत्रालय में प्रवेश के समय और कार्यालयीन अवधि के दौरान यह आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य सुरक्षा, पारदर्शिता और पहचान प्रणाली को बेहतर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds