लॉगिन

सीएम विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में सरकारी कामकाज निपटाएँगे

Chhattisgarh July 22, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सीएम विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में सरकारी कामकाज निपटाएँगे

सीएम विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में सरकारी कामकाज निपटाएँगे

रायपुर : सीएम विष्णुदेव साय आज सुबह 11 बजे मंत्रालय जाएंगे। करीब पखवाड़े भर बाद वे आज दिन भर मंत्रालय में बैठ सरकारी कामकाज निपटाएँगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे मंत्रालय से अपने निवास के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री इस महीने की शुरुआत में दिल्ली गए। वहां से लौटने के बाद तीन दिन चिंतन शिविर में मैनपाट में रहे। वहां से लौटे तो 11 जुलाई को कैबिनेट की बैठक हुई। फिर 14 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हो गया।

18 जुलाई को सत्र समाप्त हुआ, उसके बाद दो दिन दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री विभागों की समीक्षा भी कर रहे हैं। व्यस्तता की वजह इसमें ब्रेक आ गया था। आज से यह फिर से शुरु हो जाएगी। पता चला है, मुख्यमंत्री आज अफसरों की बैठक लेंगे। चर्चा है कि प्रशासनिक तबादले पर भी आज विचार हो सकता है। कुछ ज़िलों के कलेक्टर बदलने वाले हैं, कुछ और विभागों के अफसर बदल सकते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds