लॉगिन

बचाव अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; 12 नाइजीरियाई सैनिकों की मौत

World August 18, 2023 रिपोर्टर: shailesh
बचाव अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; 12 नाइजीरियाई सैनिकों की मौत

बचाव अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; 12 नाइजीरियाई सैनिकों की मौत

अबूजा : नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में निकासी मिशन से मृत और घायल सैनिकों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान दो दर्जन नाइजीरियाई सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई। निकासी मिशन नाइजर चुकुबा गांव में सशस्त्र डाकुओं के हमले में घायल और मारे गए सैनिकों की निकासी को लेकर चलाया गया था। घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है।

नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एडवर्ड बूबा ने गुरुवार को अबुजा में एक प्रेस वार्ता के दौरान मारे गए सैनिकों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय विमान में दो पायलट और दो चालक दल के सदस्यों के अलावा 14 सैनिक और सात घायल जवान थे। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है। इसके अलावा अधिकारियों ने अभी तक निकासी मिशन की जानकारी या दुर्घटना के बारे में कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है। अभी यह भी नहीं बताया गया कि हादसे में कोई जीवित बचा भी है या नहीं।

राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

इससे पहले नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने  एक बयान में कहा कि ये अधिकारी और जवान एक निकासी मिशन के दौरान ड्यूटी पर थे। हमारे प्यारे देश के प्रति अपनी समर्पित सेवा में उन्होंने अपनी जान कुर्बान कर दी।

क्या है मामला?

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, चुकुबा में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले डाकुओं के हमले में मारे गए सुरक्षाकर्मियों के शवों को निकाला जा रहा था। यह भी दावा किया जा रहा है कि हथियारबंद लोगों के पास अत्याधुनिक हथियार थे, जिससे हेलीकॉप्टर को भी मार गिराया जा सकता था। हेलीकॉप्टर ने कडुना एयरफील्ड से मिन्ना के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कडुना और मिन्ना दोनों के नियंत्रण टावरों से इसका संपर्क टूट गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds