पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; मौसम विभाग ने किया अलर्ट

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग पांच अक्तूबर तक पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों और झारखंड, छत्तीसगढ़ के निम्न दबाव वाले क्षेत्रो में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। उनके अनुसार हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में ओडिशा में भी भारी बारिश देखने को मिला। बुधवार की सुबह से ओडिशा के 11 जिलों में कम से मध्यम बारिश हुई है। एक से तीन अक्तूबर शाम साढ़े पांच बजे तक राज्य में औसतन वर्षा 57.3 मिमी जबकि अक्तूबर की औसत मासिक वर्षा 114.7 मिमी होती है।

मौसम विभाग ने देवगढ़, सुंदरगढ़, अंगुल, क्योंझर और मयूरभंज में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वा जिले के धुरकी में मंगलवार को सबसे ज्यादा 152 मिमी बारिश दर्ज की गई है। राज्य में एक से तीन अक्तूबर तक सामान्य वर्षा 11.7 मीमी की तुलना में 78 मिमी बारिश हुई है।

बारिश के कारण पश्चिम बंगाल में राजधानी कोलकाता समेत कई इलाकों में रातभर और बुधवार की सुबह तक भारी बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार को झारग्राम, पश्चिम मिदनापुर, उत्तर-दक्षिण 24 परगना, पूर्वी-पश्चिमी बर्धमान, बांकुड़ा, पुरुलिया और वीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तरी बंगाल के कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, कूच बिहार, मालदा और उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में भी पांच अक्तूबर तक भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds