लॉगिन

झमाझम बारिश का दौर शुरू: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक मौसम रहेगा मेहरबा

Chhattisgarh May 26, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
झमाझम बारिश का दौर शुरू: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक मौसम रहेगा मेहरबा

झमाझम बारिश का दौर शुरू: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक मौसम रहेगा मेहरबा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आसमान से राहत की बूंदें बरसने वाली हैं। मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले सात दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार जताए गए हैं, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा, जशपुर, रायगढ़ और बलोद जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज आंधी चलने की संभावना है। इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, कांकेर, बस्तर समेत अन्य क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, कई जिलों में आकाशीय बिजली के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में प्री- मानसून की दस्तक:

प्री- मानसून ने छत्तीसगढ़ में अपनी दस्तक दे दी है। 24 मई को राजधानी रायपुर, दुर्ग समेत कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में अगले 7 दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार प्रदेश के कई जिलों में गरज- चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है।

राजधानी रायपुर में मौसम ने बदली करवट:

रायपुर में 24 मई से ही रुक- रुक कर बारिश हुई, जिससे शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। ऐसे में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए यह बारिश किसी राहत से कम नहीं है। गर्मी के चलते बीते कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था, लेकिन बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी देखने को मिली। मौसम विभाग ने रायपुर सहित कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

दुर्ग- भिलाई में हल्की फुहारों के साथ हुई दिन की शुरुआत:

दुर्ग और भिलाई में 24 मई को हल्की फुहारों के साथ दिन की शुरुआत हुई, जिससे शहर की फिजा में ठंडक में घुल गई। बीते कुछ दिनों की चिलचिलाती गर्मी के बाद यह राहत भरा बदलाव लोगों को सुकून दे रहा है। प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही भिलाई में मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवा के झोंकों और लगातार बादलों की आवाजाही ने तापमान में भी गिरावट ला दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश की रफ्तार और तेज हो सकती है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds