लॉगिन

छत्तीसगढ़ में जमकर बरसे बादल, प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का अपडेट

Chhattisgarh July 28, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में जमकर बरसे बादल, प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का अपडेट

छत्तीसगढ़ में जमकर बरसे बादल, प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का अपडेट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है.वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिर सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव का असर प्रदेश में साफ दिखाई देगा.

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार 

मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. कोरबा में पिछले आधे घंटे से लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे शहर की कई सड़कें पानी में डूब गई हैं. तेज बारिश के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. धमतरी में भी मौसम ने अचानक करवट ली और शहर में तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई. कई जगह जलभराव से आवाजाही प्रभावित हुई, जबकि लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली.

आज कई इलाकों में भारी बारिश के आसार

28 जुलाई को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहेगी. कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है.

बीते 24 घंटे ऐसा रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार. बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि रायपुर और बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस भी पेंड्रारोड में रिकॉर्ड किया गया. अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds