लॉगिन

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 426 अंक लुढ़का, निफ्टी टूटकर 24,400 के नीचे, जानें क्यों मार्केट में कमजोरी?

BUSINESS July 22, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 426 अंक लुढ़का, निफ्टी टूटकर 24,400 के नीचे, जानें क्यों मार्केट में कमजोरी?

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 426 अंक लुढ़का, निफ्टी टूटकर 24,400 के नीचे, जानें क्यों मार्केट में कमजोरी?

मुंबई। शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स 426.50 अंक टूटकर 80,178.15 अंक पर खुला है। इसी तरह निफ्टी में भारी गिरावट गिरावट है। निफ्टी 136.20 अंक टूटकर 24,394.70 अंक पर खुला है। आपको बता दें कि शुक्रवार के बाद आज दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो में बड़ी गिरावट है। आपको बता दें कि शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 738.81 अंक टूटकर 81,000 अंक से नीचे 80,604.65 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 269.95 अंक गिरकर 24,530.90 पर बंद हुआ था।

क्यों बाजार में गिरावट लौटी?
मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि वैश्विक स्तर पर बिकवाली का जोर रहने से घरेलू बाजार गिरावट देखने को मिल रही है। इसके साथ ही बजट आने के पहले बाजार में मुनाफावसूली का जोर है। बजट बाजार के लिए बड़ा इवेंट होता है। इसके चलते लोग मुनाफा निकाल रहे हैं। इससे बाजार में बिकवाली लौटी है। इसके चलते बाजार में गिरावट है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds