ट्रक व स्कूटर की जबरदस्त टक्कर, स्कूटर सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत

दुर्ग : जिले के कुम्हारी थाना अंतर्गत NH 53 पर एक स्कूटर सवार उमेश बंजारे (26) को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सिर में गहरी चोट आई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुम्हारी पुलिस ने शव को पंचनामा के लिए भिजवाया। कुम्हारी के पुलिस अधीक्षक सुधांशु बघेल ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर हुई। रायपुर कोटा निवासी उमेश बंजारे (26) स्कूटर CG 04  HU 7769 पर सवार होकर सीजी रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहा था। जैसे ही वह चरोदा के बाहर कुम्हारी थाना अंतर्गत होटल इंद्रप्रस्थ पहुंचे तो ट्रक का चालक CG 04 MS 7963 तेज व लापरवाही से चलाते हुए स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक भागने के चक्कर में था की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस ने ट्रक व उसके चालक नागेंद्र यादव को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

कुम्हारी पुलिस के मुताबिक उमेश बंजारे अपने साले के साथ दुर्ग की ओर जा रहा था। दूसरी कार में उसका साला था। हादसे के तुरंत बाद साला वहां पहुंचा। उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस की टीम और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए 112 पर फोन किया, लेकिन घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds