Heath Update : लम्बे समय तक फिट रखना है बॉडी तो अपनाए ये नुस्ख़े

रायपुर। शरीर को फिट रखने से जीवन भी सरल लगता है। वहीं कई लोग शरीर को फिट रखने के लिए कई तरह के पाउडर का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये सभी चीजें शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। ऐसे में शरीर को फिट रखने के लिए आज हम आपको कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, साथ ही कई बीमारियों से बच सकते हैं। जिनसे आप अपने शरीर को लंबे समय तक शेप में रख सकते हैं।

शरीर को फिट रखने के लिए अपनाएं ये तरीके-

पर्याप्त नींद लो

proper sleep

शरीर को फिट रखने के लिए आराम करना बहुत जरुरी है। इसलिए दिन में 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए। कम नींद की वजह से आप तनाव, चिड़चिड़ेपन आदि के शिकार हो जाते हैं, इसके अलावा नींद पूरी न होने से और भी कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए आपको बहुत नींद आती है। अच्छी नींद से चेहरे पर निखार रहता  है।

पर्याप्त पानी पिएं

सही मात्रा में पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं और शरीर फिट रहता है। इसलिए दिन में 2 से 3 लीटर पानी पिएं। सही मात्रा में पानी पीने से चेहरे पर भी निखार आएगा और शरीर के कई रोग दूर हो जाएंगे।

स्वस्थ आहार

स्वस्थ आहार खाकर शरीर को फिट रखा जा सकता है। इसलिए, आहार में पर्याप्त प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन होनी चाहिए। वहीं हेल्दी डाइट लेने से वजन भी नहीं  बढ़ता और शरीर की कमजोरी भी दूर हो जाएगी। इसलिए अपने शरीर को दुरुस्त रखने के लिए सूखे मेवों का सेवन करना चाहिए।

व्यायाम

शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना व्यायाम करें। व्यायाम से वजन कम होने के साथ-साथ तनाव भी कम होता है। इसलिए रोजाना व्यायाम करने की कोशिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds