बार में महिलाओं से कर रहा था बदतमीजी, बाहर निकालने पर भड़का और लगा दी आग; 11 की मौत

वाशिगठन : मेक्सिको के एक बार में महिलाओं के साथ एक शख्स बदतमीजी कर रहा था। कर्मचारियों द्वारा बाहर निकाले जाने पर व्यक्ति भड़क गया और बार में आग लगा दी। इससे 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

सैन लुइस रियो कोलोराडो शहर की घटना

घटना शुक्रवार देर रात अमेरिका की सीमा से लगे उत्तरी राज्य सोनोरा के सैन लुइस रियो कोलोराडो शहर में हुई। सोनोरा में स्थित राज्य अभियोजक के कार्यालय का कहना है कि आग में सात पुरुषों और चार महिलाओं की मौत हुई है। वहीं, चार अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मोलोटोव कॉकटेल से लगाई आग

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शनिवार तड़के हमले के समय आरोपी बहुत नशे में था। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के कारण उसे बार से बाहर निकाल दिया गया था। बाद में, वह गुस्से में वापस लौटा और बार के दरवाजे पर मोलोटोव कॉकटेल फेंक दिया।

क्या है मोलोटोव कॉकटेल?

बता दें, मोलोटोव कॉकटेल एक कांच की बोतल होती है। इसमें ज्वलनशील पदार्थ (जैसे कि पेट्रोल (गैसोलीन), अल्कोहल या नैपलम जैसा मिश्रण और ज्वलन का एक स्रोत) होता है, जैसे जलती हुई कपड़े की बाती, जिसे बोतल के स्टॉपर द्वारा रखा जाता है।

संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

बार में आग लगने से चार महिलाओं सहित 11 लोगों की जलकर मौत हो गई। राज्य के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो रोमुलो सालास ने कहा कि महिलाओं में से एक अमेरिकी नागरिक, दो मैक्सिक और एक अन्य पीड़िता केवल 17 साल की थी। शहर के मेयर सैंटोस गोंजालेज ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds