लॉगिन

फेसबुक पर पीडब्लूडी इंजीनियर बनकर युवती को फंसाया, शादी का वादा कर 7 लाख रुपये उड़ाए, फिर फरार

Chhattisgarh August 4, 2025 रिपोर्टर: shailesh
फेसबुक पर पीडब्लूडी इंजीनियर बनकर युवती को फंसाया, शादी का वादा कर 7 लाख रुपये उड़ाए, फिर फरार

फेसबुक पर पीडब्लूडी इंजीनियर बनकर युवती को फंसाया, शादी का वादा कर 7 लाख रुपये उड़ाए, फिर फरार

डोंगरगढ़ : सोशल मीडिया की दोस्ती कैसे एक युवती की जिंदगी में भरोसे के नाम पर बड़ा धोखा बन गई, इसकी दर्दनाक कहानी डोंगरगढ़ में सामने आई है। फेसबुक पर पी डब्लूडी इंजीनियर बनकर एक शातिर ठग ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया, शादी का वादा किया और फिर एक्सीडेंट का बहाना बनाकर 7 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए।

आरोपी की पहचान तखतपुर, बिलासपुर निवासी जयप्रकाश बघेल के रूप में हुई है, जो खुद को लोक निर्माण विभाग (PWD) का सिविल इंजीनियर बताकर डोंगरगढ़ की युवती के परिवार तक पहुंचा। रिश्ते की बात इतनी आगे बढ़ी कि परिवार वाले उसे दामाद मान बैठे। लेकिन ये प्यार और भरोसे की कहानी बहुत जल्द डिजिटल धोखाधड़ी में बदल गई।

एक्सीडेंट का झांसा देकर किश्तों में ठगे 7 लाख से ज्यादा, फिर गायब हुआ आरोपी

कुछ ही दिन बाद जयप्रकाश ने युवती को कॉल कर कहा कि उसका भयानक एक्सीडेंट हो गया है और इलाज के लिए तुरंत पैसों की जरूरत है। लड़की ने बिना देर किए PhonePe और अन्य माध्यमों से आरोपी के बताए खातों में कुल 7 लाख 35 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे मिलते ही आरोपी धीरे-धीरे गायब हो गया और शादी की बातों से कतराने लगा।

पड़ताल में निकला पेशेवर ठग, रायपुर में भी फरार चल रहा था आरोपी

जब युवती को शक हुआ तो उसने खुद पड़ताल शुरू की और उसके होश उड़ गए। आरोपी न तो पीडब्लूडी इंजीनियर था, न ही उसके पास कोई सरकारी पहचान थी। जांच में यह भी सामने आया कि जयप्रकाश रायपुर के पुरानी बस्ती थाने में पहले से ही एक ठगी के मामले में फरार था (अपराध क्रमांक 254/2025)। डोंगरगढ़ पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और बैंक लेन-देन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ BNS की धारा 318(4) के तहत अपराध क्रमांक 379/2025 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds