माड़ मुठभेड़ : मारे गए पांचों नक्सलियों की हुई शिनाख्त, सभी पर 8- 8 लाख का इनाम घोषित था

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ दौरान मारे गए पांचों नक्सलियों की शिनाख्त हुई है। मारे गए सभी नक्सलियों पर 8- 8 लाख का इनाम घोषित था। वहीं जवानों ने 40 लाख के ईनामी नक्सलियों को ढेर किया है। मुठभेड़ में डीवीसीएम कमांडर वनोचा कराम समेत कंपनी नंबर 10 के नक्सली ढेर हुए है। आज पुलिस इस पूरे मामले का  खुलासा करेगी।

दरअसल पुलिस और नक्सलियों के बीच 3 दिनों से चल रहा मुठभेड़ ख़त्म हो गया है। जवान 15 नवम्बर की रात से जंगल में है।  रात के अंधेरे का फायदा उठाकर नक्सली जंगल और पहाड़ों की आड़ लेकर भाग निकले। जवानों की थकान को देखते हुए टीम को वापस बुलाने का फैसला लिया गया। इलाके की सर्चिंग के बाद  देर शाम  तक जवानों की टीम वापस लौट सकती है।

शनिवार से जारी था मुठभेड़ 

उल्लेखनीय है कि, कांकेर और नारायणपुर के सरहद पर सुबह से जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। सुबह 8 बजे से जारी मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं, जिसमें दो महिला नक्सली भी शामिल है। नक्सलियों के डेरे से जवानों ने इंसास और एसएलआर रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त किया गया है। जवानों के हमले से घबराए नक्सली बिखर गए है, जिन्हें खोजने के लिए अभी भी ऑपरेशन जारी है। लगभग 2 बजे तक चली गोलीबारी के बाद जवान अभी भी नक्सलियों की तलाश में लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds