लॉगिन

भारी बारिश से तबाही : एनएच-49 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसी, हाईवे पर लगा रहा लंबा जाम

Chhattisgarh July 24, 2026 रिपोर्टर: shailesh
भारी बारिश से तबाही : एनएच-49 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसी, हाईवे पर लगा रहा लंबा जाम

भारी बारिश से तबाही : एनएच-49 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसी, हाईवे पर लगा रहा लंबा जाम

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के कई इलाको में भीषण बारिश का दौर लगातार जारी है. प्रदेश के कई संभागों से बारिश के कारण हुई तबाही की तस्वीरें भी सामने आ रही है. बिलासपुर संभाग में लगातार हो रही बारिश के कारण कई घरों में पानी घुस चुका है. लोगों ने अपना घर छोड़कर अलग-अलग जगहों पर सहारा लेना शुरू कर दिया है. बीती रात हुई बारिश की वजह से नएच-49 पर का के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसी गई.

हाईवे पर लगा रहा लंबा जाम

इस वजह से बिलासपुर-उरगा फोरलेन परियोजना के पास रास्ता पूरी तरह से बाधित हो गया. मिट्टी, मुरूम और गिट्टी सड़क पर बहने से देर रात हाईवे पर लंबा जाम लग गया. इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आई. बिलासपुर-रायपुर-रायगढ़ रूट पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा. स्थनीय लोगों का आरोप है कि अब तक मौके पर एनएचएआई और प्रशासन की टीम नहीं पहुंची है. जबकि बारिश के बीच जाम में सैकड़ों यात्री और मालवाहक वाहन फंसे हुए हैं.

लोगों के घरों में घुसा पानी

घरों में पानी भरने से घरेलू सामान खराब हो गया है. कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की नौबत आ गई है. बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 53.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस मानसून सीजन में शहर में अब तक 128.4 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds