लॉगिन

‘भरोसा रखें मोदी सरकार का रिएक्शन पूरी दुनिया देखेगी’, मनोज तिवारी ने इशारों में बताई सरकार की प्लानिंग

Chhattisgarh April 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
‘भरोसा रखें मोदी सरकार का रिएक्शन पूरी दुनिया देखेगी’, मनोज तिवारी ने इशारों में बताई सरकार की प्लानिंग

‘भरोसा रखें मोदी सरकार का रिएक्शन पूरी दुनिया देखेगी’, मनोज तिवारी ने इशारों में बताई सरकार की प्लानिंग

रायपुर: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी शनिवार को रायपुर दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पहलगाम की घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने जो फैसले पाकिस्तान के खिलाफ लिए हैं वह बहुत बड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने इशारों ने यह भी साफ कर दिया है कि सरकार इस हमले का बदला लेने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि इस समय देश में गुस्सा है और आप भरोसा रखें।

मीडिया से चर्चा करते हुए मनोज तिवारी ने कहा- “यह दिल दहला देने वाली घटना है, अब तक भारत सरकार ने कुछ बहुत सख्त फैसले लिए हैं। आर्थिक संबंध तोड़े गए, सिंधु घाटी संधि को निलंबित किया गया। मोदी सरकार ऐसे आतंकवादियों की पहचान करेगी और उन्हें सबक सिखाएगी।” उन्होंने कहा कि भारत के लोग बहुत गुस्से में हैं और दुखी भी हैं। मैं ऐसे में केवल इतना ही कहूंगा की आप भरोसा रखें। मोदी सरकार इस हमले का ऐसा रिएक्शन देगी की पूरी दुनिया देखेगी।

एक साथ पानी और बल्ड नहीं

मनोज तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने सिंधु घाटी संधि को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है कि एक साथ पानी और हमारा बल्ड भी बहे। पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा- वहां के नेताओं के भाषणों को देखने से पता चलता है कि वे अब सिर्फ गीदड़ धमकियां दे रहे हैं, जबकि भारत कड़े निर्णयों के दौर में प्रवेश कर चुका है। अब शब्दों से जवाब नहीं देंगे, भारत सरकार का एक्शन बोलेगा।

सीएम से मिले मनोज तिवारी

सांसद मनोज तिवारी ने छत्तीसगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मनोज तिवारी का पारंपरिक शाल ओढ़ाकर तथा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट बेलमेटल कला से निर्मित नंदी की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय और सांसद के बीच छत्तीसगढ़ की लोक कला, लोक संस्कृति और राज्य में उभरते फिल्म उद्योग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds