लॉगिन

जिमनास्ट ओसियाना को खेलो इंडिया से काफी उम्मीदें, कहा- इससे ओलंपिक का सपना होगा पूरा

Sports January 21, 2024 रिपोर्टर: shailesh
जिमनास्ट ओसियाना को खेलो इंडिया से काफी उम्मीदें, कहा- इससे ओलंपिक का सपना होगा पूरा

जिमनास्ट ओसियाना को खेलो इंडिया से काफी उम्मीदें, कहा- इससे ओलंपिक का सपना होगा पूरा

चेन्नई  : जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली तमिलनाडु की जिमनास्ट ओसियाना रीना थॉमस को यहां चल रहे खेलो इंडिया युवा खेलों में खुद के प्रदर्शन में सुधार करने और राज्य के पदकों की संख्या में इजाफा करने की उम्मीद है।

पिछले साल दिसंबर में भुवनेश्वर में 14 साल की ओसियाना ने बैलेंस बीम स्पर्धा में तमिलनाडु को पहला जूनियर राष्ट्रीय स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि अगर मैं इस मंच पर कोई नकद पुरस्कार जीतूंगी तो उसे ओलंपिक सपना पूरा करने के लिए अपनी ट्रेनिंग में लगाया जा सकता है। ’

भारत ने आगामी पेरिस खेलों के लिए जिमनास्टिक में कोई ओलंपिक कोटा नहीं हासिल किया है। विश्व कप और एशियाई चैम्पियनशिप में ही दो मौके बचे हैं जिससे जिमनास्ट कोटा हासिल कर सकते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds